फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में तीमारदार से लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में घायल हुए बेटे और भतीजे का उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति ने दो लोगों पर तमंचे से आतंकित कर दुर्घटना की दर्ज रिपोर्ट वापस लेने एवं 34500 रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगोह के बड़गांव दैदनोर निवासी राजकुमार सेन का कहना है कि उसका बेटा विक्की और भतीजा सावन सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनको उसने 28 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने नानौता के गांव सिजुड़ निवासी आरिफ के खिलाफ गंगोह थाना में दर्ज कराई थी। जिसकी गाड़ी से उसका बेटा और भतीजा दुर्घटना में घायल हुए थे। राजकुमार का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थित चाय की दुकान पर जा रहा था। तभी आरोपी आरिफ और उसके साथी बड़गांव दैदनौर निवासी उस्मान ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए उस पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस लेने के लिए दबाव बनाया तथा उसके पास रखे साढ़े 34500 हजार रुपये भी लूट लिए। उसके बाद आरोपी फरार हो गए।
राजकुमार ने मामले की सूचना जनकपुरी पुलिस को दी। मंगलवार रात दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें