फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, बिना दूल्हन के लौटी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चत्तुरपुर गांव में मंगलवार की रात आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गाने को लेकर घराती और बारातियों में मारपीट हो गई। घरातियों के हमले में दूल्हे के फूफा का सिर फट गया। इससे गुस्साए दूल्हे ने अपने ससुर और साले की पिटाई कर दी। दूल्हे के इस व्यवहार से खफा दुल्हन ससुराल जाने से इनकार कर दिया। शादी की रस्म पूरी होने के बाद भी बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के चत्तुरपुर गांव मे रामसेवक की बेटी सुमन की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बोडऱापुर (बनेवरा) गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद पटेल के पुत्र जितेंद्र पटेल के साथ तय थी। मंगलवार को धूमधाम से बारात पहुंची। द्वारपूजा के बाद जलपान के बाद बारातियों ने भोजन भी किया। जनवासे में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब एक बजे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में फरमाइशी गाने व नर्तकी के साथ डांस को लेकर बाराती व घरातियों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान दूल्हे के फूफा लालसाहब पटेल निवासी जयसिंहपुर का सिर फट गया। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। तब तक शादी की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। शादी होने के बाद दूल्हा कोहबर में गया था। तभी मारपीट की सूचना दूल्हे को मिली तो वह गुस्से में बाहर निकला उसे लोगों ने समझाने की कोशिश की तो उसने ससुर रामसेवक व साले विकाश की पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना गांव के प्रधान ने डायल 100 को व स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष नेवढ़िया बंशबहादुर सिंह मयफोर्स व डायल 100 के सिपाही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। लेकिन दूल्हे के व्यवहार से खफा लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बारात बिना दुल्हन के लौट गई। थानाध्यक्ष बंशबहादुर सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें