प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
सहारनपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग दस बजे जीआरपी की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी सोनू शर्मा निवासी शेखपुरी लक्सर, हरिद्वार का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की 300 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी से बरामद मोबाइल फोन चोरी किए हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।