फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हमजागढ़ में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग, 10 से ज्यादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव हमजागढ़ में बारिश के पानी की निकासी रोकने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। पथराव में दस से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ाया। पुलिस ने मौके से एक पौनी बंदूक, एक कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 24 लोगों को नामजद करते हुए 30 से अधिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव हमजागढ़ निवासी जुल्फान एवं अमजद पक्ष में पानी की निकासी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को एक बार फिर दोनो पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पडे़। दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग होने लगी। पथराव में दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। पथराव और फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार और एसआई सतवीर अत्री मय फोर्स गांव पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। एक आरोपी से 12 बोर की अवैध पौनी बंदूक एवं एक कारतूस बरामद हुआ। मौके से 12 बोर के कारतूस के दो खोखे भी मिले। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार दिलाने के उपरांत उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जुल्फान पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सरकारी नाली को मिट्टी से भर कर बंद कर दिया है। जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 24 लोगों को नामजद करते हुए 30 से अधिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पकडे़ गए 10 आरोपियों अमजद उर्फ काला पुत्र जमील, अफसार पुत्र इलियास, आरिफ एवं जुल्फान पुत्रगण जिंदा, मुबारिक पुत्र बासा, इसरार पुत्र इलियास, जमील, अफसर एवं तालिब पुत्रगण नसीबू और आलिम पुत्र यासीन का चालान कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी फरार हो गए है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। गांव में पुलिसबल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें