फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाफी का लालच दे मासूम से कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। कक्षा तीन के छात्र के साथ एक युवक ने टॉफी देने का लालच देकर गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसका 7 वर्षीय पुत्र कक्षा तीन का छात्र है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने पुत्र के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव कुंआ खेड़ा निवासी एक युवक उसके पुत्र को अपने साथ टॉफी देने का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके पुत्र के साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। खराब हालत में पहुंचे बालक ने पूरा मामला परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी युवक शौकिन पुत्र मौसम अली के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें