हत्या के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सहारनपुर। हाकमशाह कालोनी में पैसों के लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर मारे गए युवक के भाई ने दो अन्य लोगों के घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है।
मंडी कोतवाली के धोबी वाला निवासी अकरम का कहना है कि वह 22 जून को हाकमशाह कॉलोनी में नईम के यहां अपनी मजदूरी के बकाया 20 हजार लेने गया था। झगड़ा होने के बाद उसने अपने छोटे भाई बिलाल को वहां बुलाया। इस पर नईम के भाई अनीस के साथ दो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और सब ने मिलकर बिलाल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस समय सिर्फ नईम और अनीस को ही नामजद कराया था जबकि आरोपियों के दो अन्य भाई भी घटना में शामिल रहे। अकरम ने एसएसपी को ज्ञापन देकर अन्य दो आरोपियों का नाम भी एफआईआर में शामिल कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की।