सहारनपुर। मंडी कोतवाली के मोहल्ला चांद कालोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार के दूसरे दिन आने पर चोरी का पता चला।
मंडी कोतवाली के मोहल्ला चांद कालोनी निवासी अकबर अपने घर का ताला लगाकर परिवार सहित किसी कार्य से मुजफ्फरनगर गया हुआ था। घर बंद देखकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण एवं कीमती सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से लौटने पर अकबर को चोरी होने का पता चला। इस मामले में अकबर ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।