फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने खंगाले विवेक के परिजनों के बैंक खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईपीएस विवेक कुमार की आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच के तहत बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने विवेक के परिजनों के बैंक खातों की जानकारी की। बैंक में जाकर खातों का स्टेटमेंट लिया गया।
विज्ञापन

आईपीएस विवेक कुमार के मोहल्ला वरुण विहार में रह रहे पिता प्रकाश चंद्र एवं मां कविता से बिहार से आई विजिलेंस की टीम ने बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की। टीम के अधिकारियों ने प्रकाश चंद्र की जब्त की गई पासबुक से बैंक में जाकर जानकारी की। बताया जा रहा है कि उनकी कार के बारे में भी विजिलेंस की टीम ने जानकारी की। जिसे परिजनों ने लोन पर बताया। टीम ने विजया बैंक पहुंचकर लोन के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद्र के बचत खाते की भी जानकारी ली है। प्रकाश चंद्र के अलावा टीम ने अन्य परिजनों के बैंक खातों को भी खंगाला। आईपीएस विवेक कुमार के पास से आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। टीम ने तीन दिन पूर्व आईपीएस विवेक कुमार के पैतृक आवास वरुण विहार में छापा मारा था और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया था। उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। हालांकि कोई भी अधिकारी जांच के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें