फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे की नई बस्ती में शुक्रवार की दुपहर लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान फायरिंग तक हो गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है।
छुटमलपुर की नई बस्ती में खुजनावर के पूर्व प्रधान राव शाहिद का घर है। इनके पड़ोस में ही राव नदीम रहते हैं। दोनो के बीच उधार के रुपयों को लेकर शुक्रवार की सुबह विवाद हो गया था। उस समय तो पड़ोसियों ने समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया। लेकिन, दुपहर के वक्त दोनों एक बार फिर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गोलियां चलने से मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में फतेहपुर एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। हालांकि दोनों तरफ से समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें