फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग का पूर्व कर्मचारी दोबारा तैनाती पाने के लिए अन्य कर्मचारियों पर दबाव बना रहा है। विभाग के कर्मचारी सचिन कुमार, ओमपाल आदि ने आरोप लगाया कि सोमवार को आरोपी कर्मचारी कार्यालय में आया और सेवा योजन प्राप्त करने पर अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगा। आरोप है कि पूर्व कर्मचारी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आरोपी ने कार्यालय में रखे विभागीय कागजात भी फाड़ दिए। कर्मचारी द्वारा उन्हें धमकी भी दी गई। इसके बाद से विभाग के कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


खनन पर होगी 13 को सुनवाई
सहारनपुर। खनन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में की गई सुनवाई में 13 नवंबर की तारीख लगी है। उम्मीद थी कि सोमवार को जनपद में बंद पड़े खनन को लेकर कोई फैसला आ सकता है। एनजीटी ने सुनवाई के लिए 13 तारीख दी है। इससे खनन बंद होने से परेशान लोगों के हाथ मायूसी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें