फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट के लापता होने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीट के लापता होने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अभ्यास करने वाली एथलीट के लापता होने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपहरण का आरोप सहारनपुर के एक युवक पर लगा है, जो एथलीट को अभ्यास कराने में मदद करता था और खुद को कोच बताता था। सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने पर जांच शुरू कर दी है।
एथलीट मुजफ्फरनगर जनपद की रहने वाली है। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। जब परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। कोई पता नहीं चला तो एथलीट के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि सोमवार को एथलीट के परिजनों ने बताया कि उन्हें कॉल करके एथलीट ने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसी प्रकार की बात आरोपी के परिजनों ने भी पूछताछ में पुलिस को बताई है। पुलिस दोनों को तलाशने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें