बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ में मंगलवार अल सुबह बंगला पर्स के पास एक घर में आग लग गई। घर में ही फर्नीचर हाउस बना रखा था । जिससे आग से लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बलदेव जांगड़ा ने अपने पुश्तैनी मकान में ही फर्नीचर का काम शुरू कर रखा था। मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी लकड़ी के सूखे बुरादे में जा गिरी जिससे आग लग गई। आग से फर्नीचर हाउस में रखा लाखों रुपयों की कीमत का फर्नीचर व मशीन जलकर राख हो गए और घर की छत भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे जा गिरी। आग की सूचना मकान मालिक ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फर्नीचर दुकान मालिक बलदेव ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने उसे आग की सूचना की। सूचना पर पहुंचा तो आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने कहा कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उसकी दुकान में रखी मशीन, बेड, कडिया व अन्य फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। साथ-साथ आग से उसकी दुकान की छत की क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस आग से उन्हें लाखोंरुपयों का नुकसान उठाना पड़ा।