फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वकील ने लगाया छेड़छाड़, मारपीट, धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक महिला वकील से ऑटो में कचहरी आते जाते समय छेड़छाड़ करने, मारपीट करने एवं धमकी देने के आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी टेंपो चालक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र निवासी महिला वकील का कहना है कि वह कलक्ट्रेट में प्रैक्टिस करती है और रोजाना कचहरी टेंपो में आती जाती है। उसका आरोप है कि क्षेत्र के ही दो युवक टेंपो चालक हैं और आते जाते समय उससे छेड़छाड़ करते हैं। महिला वकील का कहना है कि उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो उनके विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी। आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पूर्व जब वह टेंपो में कचहरी से वापस घर लौट रही थी तो देहरादून रोड पर सड़क दूधली पुलिया पर पीछे से आए आरोपियों ने उसका ऑटो रुकवा उसे बाहर खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की। कुछ लोगों ने जब बीच-बचाव कराया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में दोनों आरोपी भाईयों के खिलाफ जनकपुरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें