फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा में लकड़ी ठेकेदार से 70 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। हाईवे पर बने ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके लकड़ी के ठेकेदारों से बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी लूट की रकम लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात अंबाला रोड पर ग्राम सोराना के पास स्थित दीप ढाबे पर लकड़ी कारोबारी मुजफ्फरनगर के ग्राम सिखेड़ा निवासी नदीम खाना खाने के लिए रुका। खाना खाने के बाद जब उसने ढाबा संचालक को खाने के पैसे देने के लिए जेब से रुपये निकाले उसी समय तीन युवक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उससे रुपये छीन लिए। लकड़ी कारोबारी नदीम ने बताया कि आरोपी उससे रुपये छीनने के बाद ढाबे के बाहर खड़े टैंपो में बैठकर भागने लगे। जिस पर उसने तथा ढाबे के दो कर्मचारियों ने लुटेरों का पीछा किया और भागते हुए टेंपो को रोक लिया। टेंपो को रोकते ही आरोपी टेंपो को छोड़कर भागने खड़े हुए। पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके टेंपो को कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम जुल्फान तथा रहमान निवासी सलेमपुर भूखड़ी कोतवाली देहात सहारनपुर बताया। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों सगे भाई है तथा उनका तीसरा साथी भी गांव का ही महताब है। फरार हुए आरोपी के पास ही ठेकेदार से लूटे गये रुपये बताए गए हैं। एसओ सरसावा यशपाल धामा ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें