तमंचे के साथ पकड़ा
मोरना। ककरौली पुलिस ने क्षेत्र के गांव कटिया निवासी सुंदर पुत्र बिशन सिंह को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गोविंदाश्रम महाराज की आज पुण्यतिथि
मोरना। शुक्रताल स्थित दंडी आश्रम में ब्रह्मलीन दंडी स्वामी गोविंदाश्रम महाराज की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को विशेष पूजा व हवन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गीता पाठ, पादुका पूजन व भंडारे का आयोजन होगा। प्रयाग से पधारे विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास सर्वेश प्रापन्नाचार्य जी महाराज भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में साधु संतों सहित श्रद्धालु भाग लेंगे, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।