फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवकों से 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर युवकों से 10 लाख ठगे
विज्ञापन

महंगी/गंगोह। रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवकों से करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित युवाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक के गांव सुखेडी निवासी शेखर, गांव शकरपुर निवासी रवि कुमार एवं पंकज और गांव बेरखेडी मुसलमान निवासी श्याम सिंह एवं पंकज ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव जाजवा निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें खतौली के गांव गालिबपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया था। उसने बताया था कि वह उनकी नौकरी रेलवे में क्लर्क के पद पर लगवा देगा। इसकी एवज में प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये की मांग की गई। उनके झांसे में आकर उक्त युवकों ने उनको 10 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपियों ने लिखित परीक्षा के प्रवेशपत्र देते हुए ग्राम जाजवा में ही उनकी लिखित परीक्षा भी करवा दी। इसके बाद युवकों को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया तो उन्होंने आरोपियों पर नौकरी दिलाने एवं पैसे वापस करने का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें साढे़ पांच लाख रुपये के फर्जी चेक थमा दिए। तीन साल बीतने पर भी नौकरी और पैसे ना मिलते देख 14 जून को पीड़ित युवकों के परिजनों ने गांव जाजवा जाकर आरोपी से पैसे वापस देने की मांग की। आरोपी ने आत्महत्या कर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकियां देते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ितों की और से संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें