फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ को भीड़ के चंगुल से बचाकर लाई थी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सात साल के कारावास की सजा पाने वाले विद्युत निगम के एसडीओ आरपी सिंह की महिलाओं ने मौके पर ही पकड़ कर धुनाई कर दी थी। उस समय पुलिस बड़ी मुश्किल से सिंह को भीड़ के चंगुल से बचाकर लाई थी। आरोपी के व्यवहार और आचरण को लेकर लोगों में पहले से ही नाराजगी थी।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित बिजली घर के एसडीओ आरपी सिंह तैनाती के दौरान अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में थे। पीड़ित पक्ष ने आरोपी से आजिज आकर उसके खिलाफ काफी साक्ष्य जुटाकर पुलिस में गुहार लगाई थी। 27 जुलाई 2010 की रात आरोपी आरपी सिंह जब पीड़िता के घर आया था, तब लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया था। महिलाओं ने उस पर अपना गुस्सा भी उतार लिया था, तब मौके पर आई पुलिस ने सिंह को वहां से बचाकर ले गई थी। हालांकि एसडीओ आरपी सिंह ने उस समय भी आरोपों को सही नहीं बताया था। यही नहीं उसने मुकदमा दर्ज कराने की भी कोशिश की थी। सोमवार को सजा हुई तो पीड़ित पक्ष ने उसे न्याय की जीत बताया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि यह उनके मान-सम्मान से जुड़ा मामला था। आरोपी पक्ष ने उन्हें तोड़ने की भरसक कोशिश की, पर वह अपनी बात पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें