फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देेवबंद में बालिका के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जंगल में गई किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी सुबह करीब 10 बजे जंगल में गई थी। वह पानी लेने के लिए खेत में लगे नल पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे सिर और चेहरे पर चोट लगने से वह घायल हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी घायलावस्था में घर पहुंची और परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी। परिजन उपचार के लिए उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर सीओ सिद्धार्थ और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी भी मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं, इस मामले में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने कहा कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्त में आए आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

गैंगरेप की वारदात के बाद इसी गांव में छात्रा के साथ रेप का प्रयास
देवबंद। गैंगरेप की वारदात के कुछ घंटे बाद इसी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप के प्रयास किया गया। परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार को 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी का लाभ उठाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस गया तथा दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोगों ने आवाज सुनकर जब दरवाजा खुलवाया तो उक्त युवक वहां से फरार हो गया। छात्रा के परिजनों के मुताबिक युवक 12वीं कक्षा का छात्र है जो बेटी के कालेज में ही पढ़ता है। बताया गया है कि आरोपी युवक का पिता डाकघर में कार्य करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें