फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी दलित महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शनिवार को थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दुुष्कर्म का विरोध करने पर दलित महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मालिक और उसके नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह एक दलित महिला का शव नग्न अवस्था में एक खेत से बरामद हुआ था। जिसके बाद महिला के पति द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था।
रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। बताया कि महिला की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने एवं आरोपी की करतूतों का खुलासा करने की धमकी देने के कारण की गई थी। पुलिस केेेे अनुसार यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र के असलम ने ही दुष्कर्म के बाद हत्या की थी, पुलिस पूछताछ में असलम ने बताया कि उसने सरसावा क्षेत्र के गांव में जमीन ले रखी है। शुक्रवार रात वह अपने नौकर के साथ धान के खेत में पानी दे रहा था। रात करीब दस बजे गांव की एक दलित महिला शौच के लिए वहां पहुंची। उसने महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। महिला ने गांव में जाकर उसकी करतूत बताने की बात कही तो असलम ने महिला की अपने नौकर हुकम के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या महिला के गले में उसी के दुपट्टे का फंदा बनाकर गला घोंटकर की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें