सहारनपुर। भूमि अध्यापित अधिकारी के खाते से फर्जी चेक के जरिए लगभग 5 करोड़ रुपये का गबन किए जाने के मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर के गांव कैथोड़ा के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
सहारनपुर के भूमि अध्यापित अधिकारी के खाते से फर्जी चेक के जरिए लगभग पांच करोड़ रुपये का गबन किया गया। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी इसमें मिलीभगत मानी जा रही है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। इसी के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के ग्राम कैथोड़ा में दबिश दी और वहां से दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों युवकों ने ही फर्जी चेक तैयार किए तथा खातों से पैसे निकाले। अभी पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।