फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गलीरा रोड स्थित जिम के ताले तोड़ कर रात में चोरों ने इनवर्टर, बैटरी व कसरत का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गलीरा मार्ग पर विष्णु का कुणाल के नाम से जिम है। विष्णु के मुताबिक शुक्रवार की रात जिम बंद कर वह घर चला गया था। शनिवार की सुबह जब जिम खोलने पहुंचा, तो ताले टूटे मिले। जिम में इनवर्टर, बैटरी व कसरत का सामान भी नहीं था। रात में किसी समय चोरों ने ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। इस मामले में विष्णु ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चोरों ने ताले तोड़ उड़ाया माल
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के लेबर कॉलोनी स्थित ब्लॉक 15 में माया देवी का मकान है। माया देवी प्राइवेट नर्सिंगहोम में काम करती है। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर चली गईं। शनिवार की सुबह जब लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। घर से एलसीडी, दो गैस सिलेंडर, इनवर्टर बैटरी, सोने की दो अंगुठियां और कीमती कपड़े चोरी हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके अलावा लेबर कॉलोनी में ही नगर पालिका कर्मी टिल्लू सिंह की गाय भी रात में ही घेर से चोरी हो गई। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें