फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से उड़ाए 44 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। चिलकाना की एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 44 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। युवती को इसकी जानकारी मोबाइल पर आए एसएमएस से हुई।
विज्ञापन

चिलकाना के औरंगजेबपुर बुड्ढा खेड़ा निवासी नीलोफर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक की खाताधारक है। बृहस्पतिवार को वह मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप लगी पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए गई थी। उसने कार्ड लगाकर 500 रुपये निकाले जिसके बाद वह वहां से चली गई। उसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर पहले 3950 और उसके बाद 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उसने तुरंत ही टोल फ्री नंबर पर कॉल कर कार्ड को ब्लाक करा दिया और बाद में बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से निकाली गई उक्त रकम को शामली निवासी रामवीर के खाते में ट्रांसफर किया गया है। नीलोफर के मुताबिक जिस समय वह पैसे निकाल रही थी वहां एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। जिसने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से पैसे निकाले। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बाइक चोरी
देवबंद। जड़ौदा जट्ट गांव निवासी सौरभ कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ला जनकपुरी स्थित चाचा कुलदीप की दुकान पर गया था। बाइक बाहर खड़ी कर वह भीतर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो उसे बाइक गायब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें