फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने ग्राहक पर लगाया हाथापाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने ग्राहक पर लगाया हाथापाई का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक में लोन न देने पर एक ग्राहक ने बैंक मैनेजर से हाथापाई कर दी। आरोप है कि ग्राहक ने सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने का भी प्रयास किया। फिर मैनेजर को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार लगभग तीन बजे अपने केबिन में बैठे हुए अपना काम कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय मोहल्ला गत्ता मिल कालोनी निवासी परविंदर सिंह रैना उर्फ सहज तेजी से मैनेजर के केबिन में आया और उन्हें जबरन खींचते हुए केबिन से बाहर ले गया। आरोप है कि उसने मैनेजर के साथ हाथापाई की। यह देख बैंक का गार्ड अमन सिंह उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। मैनेजर का आरोप है कि सहज ने गार्ड से गन छीनने का प्रयास किया। जब अन्य कर्मचारियों ने उसे छुड़ाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घर का पता पूछने लगा, कहा, उसे घर का पता बताओ, लोन नहीं दिया तो समझो.. यू आर डेड। यह कहकर आरोपी फरार हो गया। मैनेजर के साथ हाथापाई होने से आक्रोशित बैंक कर्मियों ने हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। इस मामले में मैनेजर राकेश कुमार ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मामला पुलिस तक पहुंचते ही भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर वहां पहुंचे और मामले में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें