फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासुरालियों पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवीन नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने तथा गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवीन नगर निवासी ममता शर्मा का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में ओजपुरा निवासी गौरव शर्मा से हुई थी। ममता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। आरोप है कि एक बार उसे चूहे मारने की दवा खिलाने का प्रयास किया गया। कई बार डंडों से पीटा गया। ममता ने आरोप लगाया कि पांच मार्च की रात चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। जिसमें वह घायल हो गई। किसी प्रकार उसने भाग कर जान बचाई और अपने मायके पहुंची। ममता ने इस मामले में सदर कोतवाली में पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ममता शर्मा की तरफ से ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
बैंक खाते से निकाले 1.70 लाख
सहारनपुर। आईटीसी के निकट वजीर विहार कॉलोनी निवासी भारत मारवार का कहना है कि उसका बचत खाता गन्ना समिति की बैंक शाखा में है। चार मार्च की रात उसके मोबाइल पर 85-85 हजार की रकम दो बार निकल जाने के मैसेज मिले। उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि किसी ने उसके खाते से रकम ट्रांसफर की है। इस मामले में सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धारा 66 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाहन चोरी के दो आरोपी पकड़े, चार बाइकें बरामद
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कचहरी पुल के निकट से बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। पुलिस ने आरोपियों से बाइकों के कागज मांगे तो आरोपी कागज नहीं दिखा पाए। पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की निकली। तलाशी में आरोपियों के पास से चाकू भी मिला। पकड़े गए आरोपियों में गुरदेश एवं बिट्टू निवासी रामनगर हैं। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने टीटू कालोनी रेलवे क्वार्टर्स में छुपा कर रखी गई चोरी की तीन अन्य बाइकें भी बरामद कीं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें