फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गई टीम से बकाएदारों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन काटने गई टीम से बकाएदारों ने की मारपीट
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटते समय विभागीय टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। विभागीय कर्मियों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए पूरे क्षेत्र में अभियान चला रखा है। बृहस्पतिवार को सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुड़े गांव रोगला हथौली में विद्युत बिलों के बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। विभागीय टीम में मौजूद टेक्नीशियन द्वितीय अजय कुमार ने बताया कि वह ईश्वरचन्द, सतीश सैनी व सुनील कुमार के साथ सुबह क्षेत्र के गांव रोगला हथौली में बड़े बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदन करने के लिए गांव पहुंचे। इस दौरान वह जैसे ही गांव के दो सगे भाइयों के घर पर पहुंचे तो दोनों उपभोक्ता टीम के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने टीम के साथ गांव से भागकर जान बचाई तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सलेमपुर गदा बिजलीघर पर मौजूद जेई राजकुमार ने बताया कि उक्त गांव में लगभग तीन सौ विद्युत कनेक्शन संचालित है। गांव के ज्यादातर उपभोक्ता बकाएदार भी है। इन पर विभाग का लगभग 70 लाख रुपये से अधिक का विद्युत बिलो का बकाया है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ कनेक्शन पहले भी विच्छेदित किए गए थे परन्तु उन्होंने विद्युत चोरी करते हुए दोबारा कनेक्शन स्वयं चालू कर लिए। जिनके खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें