फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा के नो-मेंस लैंड से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 11 Jan 2019 12:58 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सीमा के नो-मेंस लैंड से हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवलपरासी(नेपाल)। नेपाल-भारत सीमा सुरक्षा व जागरूकता अभियान के क्रम में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने नो मेंस लैंड पर संयुक्त नेतृत्व में गश्त किया। इस दौरान नो मेंस पर हुए अतिक्रमण को ही संयुक्त टीम ने हटवा दिया।
विज्ञापन


सशस्त्र प्रहरी बॉर्डर आउट पोस्ट गुठी परसौनी के प्रहरी निरीक्षक माधव पंडित ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर संयुक्त टीम ने गश्त कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सीमा क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति, जाली नोट, मादक पदार्थों व मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया। साथ ही सीमा पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण व गंदगी ना फैलाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सशस्त्र सीमा बल झुलनीपुर सशस्त्र प्रहरी उपनिरीक्षक पंकज कुमार व शितलापुर एसएसबी सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सहित कई अन्य जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 499 से 502 तक पैदल गश्त किया। इस दौरान शितलापुर एसएसबी कैंप के सामने गन्ना क्रेशर लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। साथ ही लोगों को नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें