फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर आभूषण चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चोरों ने कुटी रोड पर एक मकान के ताले तोड़कर वहां से सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला गुज्जरवाड़ा कुटी रोड निवासी मोहम्मद दानिश ने कोतवाली में बताया कि 10 सितंबर को सहारनपुर में एक रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ घर का ताला लगाकर वहां गया हुआ था। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने फोन पर घर में चोरी होने की जानकारी दी। जब वह आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। देखने पर पता चला कि चोरों ने कमरा का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी से सोने के कुंडल, सोने की बाली, चांदी के गले दो सेट, पाजेब आदि आभूषण, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश के मुताबिक चोर उसका करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बाबत पूछताछ कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। बता दें कि चोर नगर में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें