फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर परिवार सहित मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर
विज्ञापन

परिवार सहित जान से मारने की धमकी

सहारनपुर। दहेज हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर मृतका के पिता को ससुरालियों द्वारा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने डीआईजी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ जिले में सरधना के मोहल्ला तारनी स्ट्रीट निवासी प्रेमचंद माहेश्वरी के मुताबिक उसकी बेटी सारिका का विवाह छह फरवरी 2007 को नागल निवासी एक युवक से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की खातिर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। 20 जून को उसकी बेटी ने फोन कर कहा कि ससुराल वाले जो भी पैसा मांग रहे हैं, उन्हें लाकर दे दो, वरना वो उसे मार देंगे। शाम के समय रिश्तेदारों से सूचना मिली कि उसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद ससुरालियों के खिलाफ थाना नागल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दो आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में तरमीम कर दिया है। यही नहीं लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डीआईजी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें