फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मकान में खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। खेत में काम कर लौट रही महिला से गांव के ही युवक ने छेड़खानी करते हुए मकान में खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने खेत में गोबर के उपले बनाकर लौट रही थी। इसी बीच गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोप है कि उक्त युवक महिला को जबरदस्ती अपने मकान में खींचकर ले जाने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। इससे अन्य ग्रामीण को आता देख आरोपी महिला को छोड़ कर भाग गया। महिला ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी सुधीर पुत्र प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें