तमंचे से आतंकित कर किशोरी का अपहरण
देवबंद (सहारनपुर)।। रसूलपुर टांक गांव में तमंचे से आतंकित कर किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने उत्तराखंड के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
रसूलपुर टांक निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि 28 जनवरी को वह रिश्तेदारी में एक शोकसभा में गया हुआ था। आरोप है कि उनके पीछे उत्तराखंड का एक व्यक्ति बाइक पर पहुंचा और तमंचा दिखाकर उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया। जब वह घर पहुंचा और बेटी को नहीं पाया। पड़ोस से जानकारी मिली। उसने आशंका जताई कि उसकी बेटी की जान खतरे में पड़ सकती है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।