सहारनपुर। मांस से लदे ट्रक का पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक चालक एवं उसके साथी ट्रक को मानकमऊ में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित मानकमऊ पुलिस चौकी पर पुलिस सुबह चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक आता नजर आया। पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ लिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया। पुलिस को पीछा करते देख ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर अपने साथियों सहित फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में मांस भरा हुआ था। जबकि पुलिस ने मांस होने से इंकार किया है। कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि मानकमऊ चौकी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पीछा करने पर ट्रक चालक सहित तीन लोग ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक में खाल के टुकड़े मिले हैं। जो भैंस एवं अन्य जानवरों के हैं। गाय का मांस ट्रक में नहीं मिला है।