फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय हिंसा का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय हिंसा का आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। शब्बीरपुर जातीय हिंसा में शनिवार को पुलिस ने अंबेहटा चांद निवासी नीरज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस पर पांच हजार का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन

शब्बीरपुर में गत 23 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यक्रम से लौट रहे एक पक्ष के कुछ लोगों पर अंबेहटा चांद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को अंबेहटा चांद निवासी नीरज उर्फ भीम पुत्र शक्ति उर्फ सुक्कड़ को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद नीरज के चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं था। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नीरज घटना में शामिल था। उसे शनिवार को गांव स्थित सरकारी अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व भी उक्त घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपी को पकड़े वाली टीम में थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल गौरव राणा एवं सचिन तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें