फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31.75 लाख रुपये का लोन हड़पा

Fri, 01 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्पोरेशन बैंक से धोखाधड़ी कर समिति के नाम पर 31 लाख 75 हजार रुपये का ऋण लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कार्पोरेशन बैंक की शाखा प्रबंधक मनीषा सिंह ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि अक्तूबर 2008 को अमर शहीद शंभू सिंह शिक्षा समिति महेशपुर के प्रबंधक मनोज कुमार और इसी समिति की कोषाध्यक्ष कविता बैंक में आए और अमर शहीद शंभू सिंह उच्चतर महाविद्यालय महेशपुर में ऋण की मांग की।

उन्होंने समिति के नाम से खतौनी की नकल दिखाई। जिसके बाद शाखा के पैनल वैल्यूअर आरएम गुप्ता से रिपोर्ट मंगाई गई तो उक्त दोनों लोगों ने खतौनी के संबंध में बैनामे की असल प्रतिलिपि दी।
विज्ञापन


जिसको उन्होंने अशोक कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा से अमर शहीद शंभू सिंह उच्चतर महाविद्यालय के नाम खरीद की हुई थी। साथ ही उन्होंने बैंक के वैल्यूअर को विद्यालय में बनी बिल्डिंग को खसरा नंबर 779 में होना बताया। जिसके बाद बैंक ने अन्य औपचारिकताएं पूरी की। 

साथ ही उन्होंने ग्राम बिरालसी, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी जसवीर सिंह, रतनपुरी मुजफ्फरनगर निवासी देवेंद्र कुमार, अलीपुरा चरथावल निवासी चरण सिंह, जडौदा जट्ट निवासी संयोगिता, अंगूरी देवी और अनीता रानी को गारंटर बनाया। जिसके बाद उक्त दोनों लोगों को बैंक ने 31 लाख 75 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया। 

जिसके बाद उक्त ऋण एनपीए हो गया और 27 अक्तूबर 2014 को आरोपियों के विरुद्ध डिमांड नोटिस जारी किया गया। संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ की गई तो पता चला कि उक्त संपत्ति के कागजात गलत हैं।
विज्ञापन


जिन कागजातों को बैंक में बंधक बनाकर ऋण लिया गया वह दूसरे गाटा संख्या के हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें