फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शन से मंडल में रोडवेज को 45 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसक प्रदर्शन से मंडल में रोडवेज को 45 लाख का नुकसान
विज्ञापन

सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम में संशोधन पर विरोध कर रहे दलितों के हिंसक प्रदर्शन से सहारनपुर मंडल में रोडवेज को लगभग 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने दो बसें जला दी जबकि 11 बसों में तोड़फोड़ की। संबंधित थाने में परिवहन निगम की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। उधर सहारनपुर रेलवे को भी लगभग छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सोमवार को बवाल के दौरान रोडवेज बसें जहां की तहां रोक दी गईं। जो बसें हिंसक प्रदर्शनकारियों के हाथ लगी, उनमें जमकर तोड़फोड़ की गई। सहारनपुर को छोड़ दें तो अन्य शहरों में रोडवेज की बसों को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया। मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली, छुटमलपुर और सहारनपुर डिपो की 13 बसें क्षतिग्रस्त हुईं। इनमें से खतौली डिपो की एक बस को हापुड़ में प्रदशर्नकारियों ने जला दिया और मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस मुजफ्फरनगर में ही जला दी गई।
विज्ञापन

जबकि अन्य 11 बसों में जमकर तोड़फोड़ की गई। जिनमें सहारनपुर डिपो की तीन में से दो बसों को दिल्ली में और एक बस को राजस्थान के भरतपुर में क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा खतौली डिपो की एक बस के जलाए जाने के अलावा दो बसों में, मुजफ्फरनगर डिपो की ती बसों में और छुटमलपुर डिपो की दो बसों में मेरठ, हापुड़, दिल्ली, मथुरा, बुलंदशहर तथा मुजफ्फरनगर में तोड़फोड़ की गई। इससे सहारनपुर मंडल में परिवहन निगम को लगभग 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

---
रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं : आरएम
जो बसें जला दी गईं उन बसों के पुराने होने के चलते अनुमानित कीमत लगभग 10-10 लाख रुपये आंकी गई है। जबकि क्षतिग्रस्त की गई बसों में लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बसों का संचालन बंद रहने से करीब 25 हजार किलोमीटर के साथ 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। जहां-जहां भी रोडवेज बसों में घटना हुई है, वहां के थाना में परिचालक एवं चालक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
-। मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, सहारनपुर

लगभग 300 रिजर्वेशन कैंसल हुए है जबकि लगभग दो से ढाई लाख की टिकट कम बिकी है जिसका रेलवे को सीधा नुकसान हुआ है।
- एसपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें