गागलहेड़ी (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात ग्राम ढल्ला में चोरों ने भगवानपुर रोड पर स्थित दो दुकानों के शटर उखाड़कर उनमें रखा सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
गागलहेड़ी थाने के गांव ढल्ला निवासी शमशाद पुत्र इस्लाम ने बताया की शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर से दो कट्टे चीनी, दो कट्टे चने और गल्ले में रखे तीन हजार रुपये चोरी कर लिये। उसके पड़ोसी दुकानदार दीपक पुत्र लक्ष्मन की दुकान का भी शटर उखाड़ कर दो कट्टे चीनी, पांच हजार रुपये की कीमत की सिगरेट, तीन हजार की नगदी चोरों ने चोरी कर ली। चोरी का पता सुबह तब चला जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उधर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया की चोरी की घटना की सूचना मिली है। लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।