फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर युवक पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर युवक पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला हकीकत नगर में फास्ट फूड कॉर्नर पर युवती से छेड़छाड़ करना एक पुलिसकर्मी के बेटे को महंगा पड़ गया। परिजनों ने युवक की मौके पर जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर युवक की जान बचाई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर में शुक्रवार रात एक युवती फास्ट फूड कॉर्नर पर गई थी। बताया जाता है कि वहां एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता की। लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन नंबर नहीं मिला। इसी बीच युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर युवक को वहां से भगा दिया। किसी व्यक्ति ने पिटाई की वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। युवक पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। उधर, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा का कहना है कि थाने में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें