फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मामले दर्ज हैं सुबोध जाट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वाट टीम और सदर बाजार कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान कांशीराम कालोनी रोड पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। घायल बदमाश पर विभिन्न थाने में दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब सवा 11 बजे दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी के निकट सदर कोतवाली एवं स्वाट टीम के साथ बेहट रोड पर हुई मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश की तलाश में चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। उनकी फायरिंग में पुलिसकर्मी जयवीर सिंह घायल हो गया। जवाब में पुलिस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी, जिससे बाइक गिर पड़ी। जबकि, उसका साथी भाग निकला, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम सुबोध निवासी ग्राम रंगाना थाना झिंझाना, शामली, हाल पता-खानपुर जाटान थाना झिंझाना, शामली तथा बिल्लू निवासी ग्राम खानपुर जाटान थाना झिंझाना, शामली बताया। पुलिस ने सुबोध के पास से पिस्टल और बिल्लू के पास से मोटरसाइकिल, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश एवं पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सुबोध पर उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर में 10 मामले दर्ज हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें