सहारनपुर। सदर कोतवाली के मोहल्ला ओजपुरा में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस के ही लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला ओजपुरा निवासी शिवकुमार का 22 वर्षीय पुत्र राहुल की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब हो गई। परिजनों ने राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार चंड़ीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की शनिवार को मौत हो गई। इस मामले राहुल के पिता शिव कुमार ने पड़ोस के ही लोगों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिवकुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।