फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड नंबर पूछकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हैकर ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर एक बुजुर्ग के खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के बेटे ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नूरपुर गांव निवासी मंजीत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व पिता की एलआईसी की पॉलिसी पूरी हुई थी। पॉलिसी के 40 हजार रुपये पिता के खाते में आए हुए थे। मंजीत के मुताबिक तीन दिन पूर्व हैकर ने पिता के मोबाइल नंबर पर फोन किया और धोखे से उनके एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया। जिसके कुछ समय बाद मोबाइल पर आए मैसेज से जानकारी मिली की खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त रकम पूना में मनोज शर्मा नाम के व्यक्ति ने निकाली है। मंजीत के मुताबिक वह तहरीर लेकर पुलिस के पास गया तो पुलिस ने पूना का मामला होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।

फ्लाईओवर से गिरे घायल मजदूर की मौत
देवबंद। करीब एक सप्ताह पूर्व फ्लाईओवर से गिरकर गंभीर रुप से घायल हुए मजदूर की चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मोहल्ला सराय काहरान निवासी बालेंद्र का पुत्र कपिल सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर पर वैल्डिंग का कार्य करता था। 5 जुलार्ई को वह फ्लाईओवर पर वैल्डिंग कर रहा था कि अचानक वैल्डिंग मशीन में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर कपिल नीचे गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ और वहां से चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। लेकिन बुधवार की रात्रि कपिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जब उसकी मौत की खबर परिजनों को लगी तो मातम पसर गया।
विज्ञापन


30 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सराय काहरान से बलवीर को पांच लीटर कच्ची शराब व न्यामतपुर गांव से महेश कुमार को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत दोनों लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों लोग बरामद शराब को कहीं बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें