डंगडौली-आमकी मार्ग पर शनिवार को नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान को तमंचे से आतंकित कर 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आमकी गांव निवासी किसान राजबीर परिचित से 20 हजार रुपये लेकर साइकिल से गांव लौट रहा था। शाम करीब तीन बजे जब वह डंगडौली और आमकी के बीच पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी साइकिल रुकवा ली और रुपये से भरा थैला छीनने का प्रयास किया।
जब राजबीर ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जिससे किसान राजबीर घबरा गया और मौका पाते ही बदमाश नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
गन्ने की फसल में आग लगाई, रिपोर्ट दर्ज ः देवबंद। अंबहेटा गांव निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 27 अक्तूबर की रात किसी ने उसकी करीब 15 बीघा गन्ने की फसल में आग लगा दी। सुबह पर खेत पर पहुंचा तो फसल जली हुई मिली। अजय कुमार के मुताबिक आग लगने से उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चाकू के साथ युवक पकड़ा
बागपत। गुफा-बाबा मंदिर के पास स्थित रजवाहे की पटरी पर बैठे जोगेंद्र को पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ लिया। उसने खुद को सहारनपुर का बताया।