फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालक की हरकत ग्रामीणों ने देखी तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार की सुबह की है। एक 13 वर्षीय बालक पड़ोस की छह साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर पास ही एक एकांत जगह ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे यह हरकत करते हुए देख लिया। उन्होंने बालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस आरोपी बालक को पकड़कर कोतवाली ले आई। पीड़ित बच्ची के पिता की तरफ से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है। उधर, थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें