छपार। रामपुर तिराहे पर एक ट्रक ने सवारियों से भरी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे एक होमगार्ड घायल हो गया। एक गाड़ी सवारी लेकर आ रही थी। रामपुर तिराहे पर ट्रक ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी, जिसमें पुरकाजी क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी होमगार्ड वालित गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। ट्रक का चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
टायर पंचर की दुकान से तमंचा मिला
छपार।
कस्बा निवासी नरेंद्र होली चौक पर टायर पंचर की दुकान करता है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारा और तलाशी लेकर दुकान में अंदर रखा 12 बोर का तमंचा बरामद किया। उस समय दुकानदार मौजूद नहीं था, उसका छोटा बच्चा बैठा था। शोरशराबा सुनकर दुकानदार भी आ गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने में बंद कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने बढेडी चौराहे से रामपुर निवासी अनिल को एक चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।