फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने नहीं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बावजूद
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही जांच

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम के सेेवानिवृत्त अधिकारियों तथा भूमाफिया के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित ने क्राइम ब्रांच पर विवेचना में हीलाहवाली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी मैमून अनवार के मुताबिक उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम के छह रिटायर्ड कर्मचारियों, अधिकारियों और तीन भूमाफिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अदालत ने इस मामले की अग्रिम विवेचना के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए थे। 18 दिसंबर 2017 से मामले की जांच क्राइम ब्रांच में लंबित पड़ी है। विवेचना में हीलाहवाली होने के कारण आरोपियों को साक्ष्य मिटाने का समय मिल रहा है। मैमून अनवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विवेचना जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें