फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मार्च को होगी अवैध खनन मामले की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। नए कमिश्नर चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी पदभार ग्रहण करने के चलते सोमवार को अवैध खनन मामले में लगे जुर्माने को लेकर मंडलायुक्त कोर्ट में स्टोन क्रशर स्वामियों की सुनवाई नहीं हो सकी। अमित जैन और महमूद अली मामले सहित अन्य मामलों की सुनवाई अब 26 मार्च को होगी।
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन ने कई लोगों के खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र जारी किए थे। इनमें कई पट्टा धारकों से लेकर स्टोन क्रशर स्वामी तक शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ क्रशर संचालक हाईकोर्ट गए, जिस पर हाईकोर्ट ने कमिश्नर को मामले की सुनवाई कर निर्णय करने का आदेश दिया। इसके बाद 18 स्टोन क्रशर स्वामी ने कमिश्नर के यहां पहुंचे। सोमवार को इस मामले में आदेश की तारीख नियत थी। लेकिन इस बीच कमिश्नर दीपक अग्रवाल को स्थानांतरण बनारस हो गया। नए कमिश्नर चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी के पद ग्रहण करने के चलते सोमवार को कोर्ट की कार्रवाई प्रभावित हुई। अब इस मामले पर सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें