रात के सन्नाटे को गोलियों की तड़तड़ाहट ने तोड़ा
सहारनपुर। रविवार रात के लगभग डेढ़ बजे सन्नाटे के बीच अचानक खलासी लाइन इलाके की रेलवे कालोनी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। जिससे खलासी लाइन इलाके में दहशत फैल गई। सुबह होते-होते लोगों को एनकाउंटर के बारे में जानकारी हुई तो राहत की सांस ली।
सदर कोतवाली पुलिस ने हसनपुर पुलिस चौकी से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। जबकि खलासी लाइन एरिया में क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजय पांडे ने अपनी टीम को लगा दिया। दोनों ओर से घेराबंदी होने के बाद खलासी लाइन की रेलवे कालोनी स्थित पानी की टंकी के पास रात के लगभग डेढ़ बजे पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ शुरू हुई। एक के बाद एक करके कई राउंड फायरिंग हुई। एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार बदमाशों की ओर से लगभग 17 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने लगभग 40 राउंड फायरिंग की। आधा घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में हुई गोलियों के तड़तड़ाहट ने रेलवे कालोनी के लोगों की नींद उड़ा दी। इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट शांत होने के लगभग 15-20 मिनट बाद लोग घरों से बाहर निकले तो पूरा माजरा समझ में आया। सुबह होते-होते एनकाउंटर की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
शमशाद गैंग के पांच साथी जेल में, दो बाहर, एक ढेर
शमशाद का अपना पूरा गैंग था और किसी भी समय डकैती और लूट के लिए तैयार रहता था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शमशाद के आपराधिक इतिहास के अनुसार वह घटना को अंजाम देने के लिए रात का इंतजार नहीं करता था। शमशाद के गैंग में शहर के माधोनगर निवासी वैभव मित्तल, जड़ौदा का मंगल, रंडौल का राकेश, मनोहरपुर का सुनील, सतीश, अमजद और अनीस शामिल थे। इनमें से वैभव मित्तल और राकेश को छोड़कर पांच लोग जेल में हैं, शमशाद ढेर हो चुका है। वैभव और राकेश अभी भी फरार चल रहे हैं।
विभिन्न थाने में शमशाद पर दर्ज हैं तीन दर्जन से अधिक मामले
मुकदमा संख्या धारा थाना व जनपद
1 194/14 395 भादवि बेहट
2 89/14 395 भादवि बुढिया/यमुनानगर
3 106/14 392 भादवि बड़गांव
4 873/14 392, 411 भादवि नगर कोतवाली
5 187/14 379,411 भादवि थाना नांगल
6 23/15 302/394/307 भादवि थाना बेहट
7 180/14 393 भादवि फतेहपुर/स0पुर
8 44/12 2/3 गैंगस्टर एक्ट बुग्गावाला/हरिद्वार
9 37/12 379,411 भादवि बुग्गावाला/हरिद्वार
10 122/11 307 भादवि चिलकाना
11 123/11 25 आर्म्स एक्ट चिलकाना
12 947/07 380,411 भादवि कोतवाली देहात सहारनपुर
13 966/07 457,380 भादवि कोतवाली देहात सथहारनपुर
14 01/08 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली देहात सहारनपुर
15 05/08 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली देहात सहारनपुर
16 114/05 2/3 गैंगस्टर एक्ट फतेहपुर/स0पुर
17 415/05 379 भादवि ज्वालापुर/हरिद्वार
18 26/04 25 आर्म्स एक्ट गंगनहर/हरिद्वार
19 237/04 394,411 भादवि बेहट/स0पुर
20 223/04 394,411 भादवि बेहट/स0पुर
21 250/04 394,411 भादवि बेहट/स0पुर
22 243/04 394,411 भादवि बेहट/स0पुर
23 194/04 392,234 भादवि रमरोड/यमुनानगर
24 11/14 394,302,201,411 भादवि बिहारीगढ/स0पुर
25 227/09 364,34 भादवि ढ विकासनगर/देहरादून
26 91/15 395 भादवि 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट शाह/अम्बाला
27 99/14 292 भादवि छछरौली/यमुनानगर
28 08/09 2/3 गैंगस्टर एक्ट जनकपुरी/स0पुर
29 371/04 379,411 भादवि यमुनानगर/यमुनानगर
30 50/03 110जी भादवि बिहारीगढ/स0पुर
31 25/2000 363,366,376 भादवि बिहारीगढ/स0पुर
32 31/03 60 एक्स0 एक्ट बिहारीगढ/स0पुर
33 35/04 395,397,342 भादवि कोतवाली रूड़की/हरिद्वार
34 124/11 18/20 एनडीपीएस एक्ट चिलकाना/स0पुर
35 343/14 2/3 गैंगस्टर एक्ट बेहट/स0पुर
36 312/17 224,225,307 भादवि गागलहेडी/स0पुर
37 देवबंद में चिकित्सक से रंगदारी मांगने का मामला