सहारनपुर। पुल खुमरान पर युवती से छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया गया। माफी मांगने पर बाद में उसे छोड़ दिया गया।
शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे एक युवती के साथ तीन युवक पुल खुमरान पर छेड़छाड़ कर रहे थे। आरोप है कि युवती पर फब्तियां कस रहे थे। युवती ने विरोध किया तथा हंगामा कर दिया। लोग एकत्रित हो गए। दो आरोपी तो फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों को बुलाया। लिखित में माफी मांगे जाने और युवती के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया।