फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी का हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। सात दिन पूर्व नगलां राई गांव में चचेरी दादी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर थानाभवन मार्ग स्थित एक होटल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव नंगला राई में 15 फरवरी को शाम करीब सवा छह बजे महिला रईसा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए उसके पौते उस्मान और उसके पिता सरफराज समेत चार को नामजद किया था। पुलिस ने एक सप्ताह से आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास में जुटी थी। लोकेशन मिलने के बाद कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। लेकिन आरोपी ठिकाना बदलता रहा। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर आरोपी उस्मान की लोकेशन मालूम की जा रही थी। इससे पूर्व उस्मान ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर 20 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर करने की घोषणा करते हुए पुलिस को बरगलाया था। पुलिस ने उस दिन कचहरी में गिरफ्तार करने को घेराबंदी की थी। लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। शुक्रवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार ने आरोपी उस्मान को रोहाना तिराहे से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ के बाद पकड़ में आए उस्मान ने पुलिस को थानाभवन मार्ग स्थित पंडित होटल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, कारतूस बरामद कराया है। पुलिस ने हत्या के साथ आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि तीन आरोपी मामले में वांछित है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

बस में छात्रा का मोबाइल फोन उड़ाया
चरथावल। शुक्रवार को चरथावल बस स्टैंड पर प्राइेवट बस में चढ़ते समय छात्रा जाह्नवी के बैग की जेब चैन खोलकर चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया। वह रोजाना मुजफ्फरनगर पढ़ने के लिए जाती है। बस में सवार होने के बाद उसने बैग में मोबाइल देखा तो वह नहीं मिला। मोबाइल चोरी होने पर उसने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परेशान होकर वह घर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें