फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़कर 45 हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शनिवार रात बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 45 हजार की नगदी चोरी कर ली। पड़ोसियों द्वारा ताले टूटे देख कर मकान मालिक को खबर की गई। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद निवासी नरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश देहरादून में अपने बच्चों के पास रहते हैं। दस से 15 दिन में वे पैतृक आवास मुजफ्फराबाद पर आते हैं। रात में किसी समय उनके घर के ताले तोडकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो उन्हें खबर की। देहरादून से आ कर उन्होंने मकान को देखने के बाद बताया कि चोर 45 हजार की नगदी ले गए हैं। उन्होंने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी कसबे में निन्ना के यहां ताले तोड़कर जेवर चोरी कर लिए गए थे। चौकी प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें