फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक रेहड़ा चालक को जहर खुरानी गिरोह के दो लोगों ने झांसे में लेकर नशीली चाय और बिस्कुट खिलाकर रेहड़ा, माल और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के बाबा लाल दास रोड स्थित प्रेमपुरी कॉलोनी निवासी घनश्याम मूल रूप से जिला गोंडा के गांव निथाई पुरवा बेहड़ा चौक का निवासी है और शहर में रेहड़े पर माल ढुलाई का काम करता है। घनश्याम के भाई बच्चाराम के अनुसार 24 दिसंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे जब उसका भाई घनश्याम बाजार रायवाला से कपड़ों के 6 नग लेकर देहरादून रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पर छोड़ने जा रहा था तो ढमोला किनारे दो लोगों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उससे उनका भी माल ट्रांसपोर्ट नगर छोड़ने के लिए कहा। उसका भाई दोनों आरोपियों के झांसे में आ गया और ढमोला किनारे स्थित अमरदीप कॉलोनी की एक गली में नग लदे रेहड़े को लेकर आरोपियों का सामान लेने चला गया। आरोप है कि वहां पर दोनों आरोपियों ने उसे चाय और बिस्कुट में नशा देकर बेहोश कर दिया और फिर उसका रेहड़ा, कपड़ों के नग और मोबाइल लूट लिया तथा फरार हो गए।
होश में आने पर किसी तरह घनश्याम अपने घर पहुंचा और उसे इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को बच्चाराम की ओर से उसके भाई को नशा खिलाकर लूटने वाले दोनों अज्ञात जहर खुरान के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर भी कार्रवाई न करने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम दाबकी गुर्जर निवासी चंद्रपाल ने मंडी कोतवाली पुलिस पर कोर्ट के आदेश के बावजूद एचएवी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक एवं प्रधानाचार्य पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंद्रपाल का आरोप है कि शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के उत्पीड़न से परेशान होकर उसके बेटे प्रिंस ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन मंडी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिस पर उसने सीजेएम कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने 2 दिसंबर को मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि वह कई बार मंडी कोतवाली के चक्कर लगा चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में चंद्रपाल ने डीआईजी को ज्ञापन देकर मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें