फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना व्यापारी से पांच हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बारदाना व्यापारी को तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। उन्होंने उसकी बाइक लूटने का भी प्रयास किया मगर लोगों को आता देख बदमाशों को भागना पड़ा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी व्यापारी नाजिम पुत्र बारु ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह गांव हाजीपुर से बोरी का बारदाना खरीदकर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह गांव धलापडा के जंगल में पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उसे जबरन रोक लिया। बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसकी जेब में रखी पांच हजार की नकदी लूट ली। उन्होंने उसकी बाइक भी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की। राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें